News Lahar Repoter
जमशेदपुर: जमशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र के सीएच एरिया स्थित टीसी कॉलोनी लिंक रोड में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बलीग्राम बस्ती निवासी सनाधार नाग (60-70 वर्ष) के रूप में की गई है। वह कोऑपरेटिव कॉलेज के बगल में रहते थे। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

मृतक के परिजनों ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतक के होने वाले समधी ने आरोप लगाया कि सनाधार नाग का इलाके की एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। एक दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के बाद बुजुर्ग की हत्या कर शव को लिंक रोड पर फेंक दिया गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को लेकर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

