News Lahar Repoter
कीनन स्टेडियम के पास स्कूटी से जाते समय हुए थे दुर्घटनाग्रस्त, टीएमएच में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
जमशेदपुर, 11 नवंबर 2026। जमशेदपुर के कदमा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दास का बुधवार सुबह टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को अधिवक्ता भगवान दास अपनी स्कूटी से कीनन स्टेडियम के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वे दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद कुछ राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी।
अस्पताल में उन्हें सीसीयू-02 के बेड नंबर 17 पर भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। चिकित्सा के दौरान पता चला कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। अंततः बुधवार सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
परिजनों के आगमन के बाद पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया जाएगा। उनके निधन से अधिवक्ता समाज ने एक वरिष्ठ सदस्य को खो दिया है।
जमशेदपुर के अधिवक्ता भगवान दास का निधन, परिवार और न्यायालय के अधिवक्ताओं में शोक की लहर
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

