NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। रविवार की रात बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ‘मौत के कुएं’ में बाइक से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई। इस अप्रत्याशित घटना से वहां मौजूद दर्शकों में हड़कंप मच गया।
मेले में मौत के कुएं के अंदर युवती बाइक से हैरतअंगेज करतब दिखा रही थी। इसी दौरान बाइक में अचानक आग भड़क उठी। घटना ने मौत के कुएं में करतब दिखाने वाले कलाकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
आग लगने के बाद युवती सुरक्षित बाहर निकल पाई या नहीं और घटना में किसी के घायल होने की सूचना है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मेले में इस तरह के खतरनाक करतबों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

