NEWS LAHAR REPORTER
मल्हार प्रोडक्शन के बैनर तले होगा भव्य आयोजन, डीजे राजीव और सेलिब्रिटी एंकर मिस समिता राउत रहेंगी मुख्य आकर्षण
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में नवरात्रि के उत्साह को और यादगार बनाने के लिए 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को ‘रास उत्सव – द ग्रैंड गरबा नाइट’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। मल्हार प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में होगा। आयोजन में शहरवासी गरबा, डांडिया, संगीत और मनोरंजन के रंग में रंगे नजर आएंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मल्हार प्रोडक्शन की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजक स्वयं मुखी, सह-आयोजक सोना डे तथा आयोजन समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, दर्शकों की सुविधाओं और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
डीजे राजीव और मिस समिता राउत बढ़ाएंगे रौनक
‘रास उत्सव’ में जमशेदपुर के चर्चित डीजे राजीव अपनी प्रस्तुति से प्रतिभागियों को झूमने पर मजबूर करेंगे। वहीं, शहर की जानी-मानी मॉडल और सेलिब्रिटी एंकर मिस समिता राउत अपनी आकर्षक एंकरिंग से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि संगीत और गरबा-डांडिया की धुन पर शहर के युवा, महिलाएं और परिवार उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
लाइव डीजे से लेकर लकी ड्रॉ तक होंगे आकर्षण
कार्यक्रम में प्रतिभागियों और दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। लाइव डीजे, सेलिब्रिटी एंकर, फूड स्टॉल, आकर्षक पुरस्कार, लकी ड्रॉ, निःशुल्क पार्किंग और इंस्टाग्राम के लिए विशेष फोटो बूथ कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।
शहरवासियों से शामिल होने की अपील
आयोजक स्वयं मुखी ने जमशेदपुरवासियों, विशेषकर युवाओं और परिवारों से ‘रास उत्सव’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों को एक साथ उत्सव मनाने और नवरात्रि की खुशियों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।
पास और जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
कार्यक्रम में शामिल होने तथा पास से संबंधित जानकारी के लिए इच्छुक लोग मल्हार प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज @malhaar_production पर संपर्क कर सकते हैं।

