NEWS LAHAR REPORTER
गिरिडीह ; जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर (मधुबन) में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।तीर्थयात्रियों को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जैन तीर्थयात्रियों से भरी धर्मवीर नामक यात्री बस देर रात मधुबन से टाटानगर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान CRPF कैंप के समीप चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में मृत पति-पत्नी के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

