News Lahar Repoter
आज होगा मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, 1982 से लगातार हो रहा है पूजा का आयोजन
जादूगोड़ा। जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी के ए-टाइप में श्री श्री सार्वजनिक ए-टाइप काली पूजा कमेटी की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर मां काली की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जा रही है। मां काली का पट खुलते ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां काली के दर्शन कर परिवार, क्षेत्र और यूसिल कर्मियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा के दूसरे दिन सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचन आनंद राव एवं उनकी पत्नी शिल्पा राव ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कमेटी के संरक्षक टिक्की मुखी ने सीएमडी एवं उनकी पत्नी का स्वागत और अभिनंदन किया।
कमेटी के संरक्षक टिक्की मुखी ने बताया कि वर्ष 1982 से यहां लगातार मां काली की पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष करीब 10 फीट ऊंची मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। आकर्षक पूजा पंडाल और रंग-बिरंगी रोशनी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
इसी तरह जादूगोड़ा के मुक्तिधाम स्थित प्रसिद्ध मां तारा मंदिर में भी मां काली की पूजा पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ की जा रही है। यहां भी कमेटी के संरक्षक टिक्की मुखी की अगुवाई में पूजा का आयोजन हो रहा है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
आयोजन को सफल बनाने में जुटे कमेटी के सदस्य
पूजा समारोह को सफल बनाने में कमेटी के राकेश शर्मा, अजीत कालिंदी, राम जन्म राम, बिट्टू महतो, लोलिन मुखी, अभिजीत भकत, कुणाल मुखी, अरुण करुआ, अमित प्रसाद, विकास मुखी, अजय मुखी सहित कमेटी के अनेक सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं।
जादूगोड़ा में मां काली पूजा की धूम, ए-टाइप पूजा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

