NEWS LAHAR REPORTER
सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका : बीडीओ अरुण कुमार मुंडा
पोटका: झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पोटका प्रखंड में ग्राम प्रधानों के अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के 34 पंचायतों से पहुंचे लगभग 150 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण कुमार मुंडा एवं अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार ने ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि झारखंड सरकार ग्राम प्रधानों को उचित सम्मान देने की दिशा में कार्य कर रही है। ग्राम प्रधान गांव के विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में ग्राम प्रधानों का सहयोग बेहद जरूरी है। ग्रामीण स्तर पर योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम रहती है। अधिकारियों ने सभी ग्राम प्रधानों से गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
समारोह में अंचल के प्रधान सहायक ईश्वर लोमगा, राजस्व उपनिरीक्षक दिलीप महतो, पियून वीर विजय सिंह, शांति राम षांडगी सहित ग्राम प्रधान उत्तम सिंह, बनमाली महतो, हेमंत भकत, आशीष मंडल, सुबल चंद्र भकत, जयप्रकाश भकत, बलराम भकत, श्यामल सरदार, शंकर पुरान, विजय मंडल, गदाधर भकत, श्रीजन सरदार, मेवालाल सरदार, श्यामल रंज सरदार, जितेन सरदार, मृगेंद्र भकत, कौशिक गोप, दुर्गा पद धीर, लक्ष्मण मंडल, पियुष मंडल, प्रणय भकत और मंगल पान समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

