NEWS LAHAR REPORTER
नरवा पहाड़ जीवन ज्योति सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 370 यूनिट रक्त संग्रह
जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड क्षेत्र के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में जीवन ज्योति सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 370 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन यूसील के खान प्रबंधक एम.के. सिंह, उप खान प्रबंधक एस.के. सिंह, माझी बाबा वीरेन टुडू, सुदर्शन नमाता, सुरेश मुर्मू और राजेश मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि “रक्तदान जीवन दान है।” उन्होंने कहा कि समय पर रक्त नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जीवन ज्योति सेवा समिति पिछले चार वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।
शिविर को सफल बनाने में इन लोगों का रहा योगदान
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जीवन ज्योति सेवा समिति के माझी बाबा वीरेन टुडू, सुदर्शन नमाता, महासचिव सुरेश मुर्मू, चंद्राई टुडू, दिलीप मुर्मू, राजेश मुर्मू, दिनेश टुडू, कविता मुर्मू, अल्पना मुर्मू, सोनिया बास्के, प्रकाश केशव, सलखू मुर्मू, चिन्मया दास, लखन सरदार, डोंगल दिग्गी, कारू माझी, लखनिद्र मुर्मू और मानसिंह किस्कू समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। समिति की ओर से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

