जमशेदपुर : कपाली में सोमवार को नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने रविवार को एक मीटिंग की। इस मीटिंग में तय किया गया है कि सिंटू को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इस चुनाव में सिंटू उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे।
बताया जा रहा है कि सिंटू के पक्ष में कुल 21 वार्ड पार्षदों में से 16 वार्ड पार्षद हैं। इस वजह से सिंटू का दावा काफी मजबूत बताया जा रहा है। इस मीटिंग में सिंटू को सम्मानित किया गया। इसके आलवा, सभी ने सिंटू के साथ अपनी एक जुटता दिखाई है।
कपाली में कल होगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव, सिंटू की दावेदारी मजबूत
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

