पटना: बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई तथा विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के मंत्री प्रेम कुमार भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा परिसर में गहन जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) और सुरक्षा बलों को भी सतर्क कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार धमकी मिलने के बाद विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने और किस माध्यम से दी। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
