News Lahar Reporter
रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विधानसभा घेराव के दौरान उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से जारी आंदोलन और अनशन के बीच उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार प्रभावित हो रही थी। प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

देवेंद्र नाथ महतो के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों में भी चिंता बढ़ गई है। छात्र JPSC-JSSC की चयन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
