NEWS LAHAR REPORTER
दुबई। दुबई के शासक और UAE के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का सोमवार, 21 सितंबर 2026 को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दुबई मीडिया कार्यालय और शासक के न्यायालय ने उनके निधन की पुष्टि की है।
निधन के बाद दुबई में 10 दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान पूरे अमीरात में सरकारी इमारतों पर झंडे आधे झुके रहेंगे। शोक अवधि 21 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी।
शेख अहमद दुबई पुलिस एवं पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके थे। वे खेल, घुड़दौड़ और कारोबारी क्षेत्र से भी जुड़े रहे तथा अल वस्ल स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष रहे।
पीएम मोदी ने जताया शोक
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेख अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शेख मोहम्मद बिन राशिद और अल मकतूम परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद ने अपने भाई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह उनकी आंखों से दूर हैं, लेकिन उनकी दुआओं और दिलों में हमेशा रहेंगे।
