NEWS LAHAR REPORTER
पोटका। पोटका प्रखंड के मानपुर गांव में जाने वाली सभी सड़कों की स्थिति बद से भी बदतर हो गया है। सड़क की बदहाली को देखकर आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा वे आंदोलन के लिए सड़क पर आ गए। आज सैकड़ों ग्रामीण स्कूली बच्चों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन किया तथा निर्माण की मांग की। पोटका प्रखंड का मानपुर गांव एक ऐतिहासिक गांव है। यहां अंग्रेज जमाने से स्कूल और अस्पताल है। जब इस इलाका में कहीं पर भी स्कूल और अस्पताल नहीं था, तब से यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं मौजूद है। वर्तमान में यहां कक्षा 1 से लेकर इंटर तक की पढ़ाई चल रही है। दूर दराज के गांव से छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए विद्यालय आते हैं। यहां पोस्ट ऑफिस, पंचायत भवन और तीन आंगनबाड़ी केंद्र चलती है! कोवाली से कालिकापुर की ओर आने के लिए मानपुर गांव से ही गुजरना पड़ता है! लेकिन दुख की बात है कि मानपुर आने जाने के लिए कोई भी सड़क ठीक नहीं है, जैसे दाबांकी मुख्य सड़क से मानपुर, कमलपुर से मानपुर, दिगरसाई से मानपुर, गोबरागोड़ा से मानपुर, मातकमडीह से मानपुर इन सभी सड़कों की स्थिति बहुत ही जर्जर है! इन सड़कों से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, आम जनता, दिहाड़ी मजदूरों का आवागमन होता है! इन सभी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! खासकर किसी गर्भवती महिला और मरीजों को लेने के लिए बहुत ही असुविधा हो रही है! सरकारी एंबुलेंस इस सड़कों के चलते कभी आती ही नहीं है! हम सभी ग्रामीणों ने सरकार से अपील करते हैं कि अभिलंब इन सड़कों का निर्माण किया जाए, अन्यथा ग्रामीण जोरदार आंदोलन के लिए मजबूर होंगे! आज के इस आंदोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता धीरन भकत, अंबिका महतो, ग्राम प्रधान गोपाल मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि तरनी सिंह सरदार,नुनाराम रजक, शत्रुघ्न दास, बंकिम रजक, कालू सिंह, ठाकुर प्रसाद पात्र, त्रिलोचन भकत, सुनील मांडी, लस्का मुर्मू, शुरू तापे, हरि मांडी, वीरेंद्र नाथ देव , छोटा होंदा मोहाली, नारायण भगत, दीनबंधु भगत, नकु रजक, विश्वनाथ मुंडा, ईश्वर देव , भद्र देव, राजू सरदार, लखाई मुर्मू, अंजू टुडू, शिवरानी मुंडा, चांदमनी मुंडा, चंपई मुर्मू , शंकर मुर्मू ,साथ में काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल के बच्चा, शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे!
पोटका के मानपुर गांव जाने वाली सभी सड़कों की स्थिति जर्जर, आम जनता ने जोरदार आंदोलन की चेतावनी!
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

