NEWS LAHAR REPORTER
मनोहरपुर: मनोहरपुर,आनंदपुर में जगन्नाथ मंदिर में आयोजित वार्षिक श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का समापन 24 जुलाई 2026 शुक्रवार को घुरती रथयात्रा (बहुड़ा यात्रा) के साथ हुआ। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में प्रवास के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत मूल मंदिर में वापसी हुई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बहुड़ा यात्रा भगवान के अपने धाम लौटने और भक्तों से पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए । श्रद्धालु रथ खींचकर भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना किए।
रथ महोत्सव के अंतिम दिन उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी।
बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इसी दिन देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास का आरंभ हुआ। धार्मिक मान्यता है कि इस अवधि में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, इसलिए भगवान जगन्नाथ के विशेष दर्शन सीमित हो जाते हैं। तथा देवोत्थान एकादशी पर पुनः विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे ।
मुनि आश्रम स्थित जगन्नाथ मंदिर के पुरोहित पंडित अनिल तिवारी के अनुसार, घुरती रथयात्रा सनातन संस्कृति, आस्था और सामुदायिक सहभागिता का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो श्रद्धालुओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।

