NEWS LAHAR REPORTER
राधिका नगर मुख्य सड़क पर लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन एवं दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय नागरिकों के विशेष अनुरोध एवं समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और अपने निजी खर्च पर JCB एवं हाइवा बुलवाकर सड़क किनारे जमी गंदगी और कचरे को पूरी तरह साफ करवाया।
सड़क पूरी तरह साफ होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।
इस दौरान पंचायत समिति सतवीर सिंह बग्गा , समाजसेवी रजत कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे और सफाई कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग दिया।
जिला परिषद् डॉ परितोष ने कहा कि आने वाले दिनों में छेत्र के बिभिन स्थानों से कचरे के अंबार को हटाया जाएगा । मौसमी बीमारियों को देखते हुए एंटी लार्वा का भी छिड़काऊ गोविंदपुर के शेष नगर में किया गया । उन्होंने जनता से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की ।

