NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। सावन के खुशनुमा माहौल को यादगार बनाने के उद्देश्य से नारी शक्ति ग्रुप की ओर से होटल ग्रैंड, साकची में ‘सावन की धुन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्वेता सिंह ने किया।
दोपहर 3 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में महिलाओं ने सावन के रंग, संगीत और मनोरंजन का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान वेलकम ड्रिंक, स्टार्टर और लंच के साथ कई मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डीजे म्यूजिक और शानदार संगीत ने माहौल में और रंग भर दिया। स्वादिष्ट भोजन, मनोरंजक खेल, संगीत और आपसी मेल-जोल के बीच महिलाओं ने सावन उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

आयोजक श्वेता सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर एक-दूसरे से जुड़ने, खुशियां साझा करने और मनोरंजन का अवसर देते हैं। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने ‘सावन की धुन’ कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
