NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: सोनारी स्थित मोनी बाबा मंदिर में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मंदिर परिसर से अचानक धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में मदद की।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है।

