NEWS LAHAR REPORTER
आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 स्थित गुमटी बस्ती रेलवे फाटक की मुख्य सड़क की साफ-सफाई कराए जाने की पहल पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।
गुमटी बस्ती के लोगों की ओर से कोल्हान प्रभारी, नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया एवं आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी बाबू तांती ने नगर निगम के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क की लंबे समय से साफ-सफाई की आवश्यकता थी। अब नगर निगम की ओर से साफ-सफाई कराए जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
बाबू तांती ने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना लगातार जारी रहेगा।

