NEWS LAHAR REPORTER
खूंटी : जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
विधायक ने कहा कि किसी माता-पिता के लिए अपनी संतान को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के साथ हैं। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति भी उन्होंने संवेदना प्रकट की।
सुदीप गुड़िया ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एक भाई और संवेदनशील इंसान के रूप में भी वे इस अपूरणीय क्षति से मर्माहत हैं। दुख की इस घड़ी में सांत्वना के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवारों को इस गहरे आघात को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और पीड़ित परिवारों को संबल देने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे और पूरा झारखंड परिवार पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ा है।

