NEWS LAHAR REPORTER
अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में शनिवार को दसवें दीपोत्सव की झांकी का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक निकलने वाली इस भव्य शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे।

आज निकाली गयी शोभायात्रा में रामायण के सातों कांडों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इनमें भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया। बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड के प्रसंगों ने रामकथा को जीवंत कर दिया। शोभायात्रा में मथुरा के प्रसिद्ध मयूर नृत्य और बम रसिया ने दर्शकों को आकर्षित किया। प्रयागराज के ढेड़िया, बांदा के पाई डंडा, सोनभद्र के मांदल और सिंघा की प्रस्तुतियों ने लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे।अयोध्या का बधावा, गाजीपुर का धोबिया, गोरखपुर का वनटांगिया और फरवाही नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। सुलतानपुर के नटवरी नृत्य के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक लोकनृत्य ने भी शोभायात्रा की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे शुभारंभ
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है। दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के 56 घाट असंख्य दीपों से जगमग होंगे, वहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाय

