News Lahar Repoter जमशेदपुर: जमशेदपुर उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना-पारडीह रोड के पास मारपीट की घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। आरोप है कि पांच युवकों ने बीच-बचाव कर रहे युवक पर ही हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने उलीडीह पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिकायत सुनने के बजाय कथित रूप से पैसे लेकर पूरे मामले को दबा दिया। शिकायतकर्ता की पहचान डिमना निवासी नीतिन वर्मा के रूप में हुई है। नीतिन…
Author: e-Desk newslahar.in
News Lahar Repoter 14 घाटों की सफाई, रोशनी, सड़क मरम्मत और खतरनाक स्थानों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई जमशेदपुर: छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष 15 और 16 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व के मद्देनजर नगर निगम ने अपने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सड़कों की मरम्मत, रोशनी, ध्वनि विस्तारक यंत्र, चेंजिंग रूम और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार यादव ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी…
News Lahar Repoter जमशेदपुर: जमशेदपुर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार को पांच वर्षीय मासूम सात्विक मांझी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने में अहम भूमिका निभाई। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया, ताकि एंबुलेंस बिना किसी बाधा के तेजी से आगे बढ़ सके। जानकारी के अनुसार, पांच वर्षीय सात्विक मांझी 18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सड़क हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद…
News Lahar Reporter रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में तीन नवंबर तक बादल छाए रहने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। इधर, चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश लातेहार जिले के बालूमाथ में 111.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। साथ ही कुहासा…
News Lahar Reporter रांची : रांची के मांडर में अपराधियों ने रामू नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। रामू दूध सेंटर पर हर दिन की तरह दूध देने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें रामू की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामू दूध बेचने का काम करते थे, वह रोज डेयरी केंद्र पर दूध पहुंचाते थे। रोज की तरह ही वह दूध लेकर पीको गांव स्थित डेयरी केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान वहां हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे…
News Lahar Repoter रांची : प्रीमेच्योर रिलीज (समय पूर्व रिहाई) से संबंधित मामले में धनबाद के वासेपुर निवासी फहीम खान की अवमानना याचिका की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय में हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर से आदेश का अनुपालन करने के लिए अदालत से 8 सप्ताह का समय मांगा गया। मामले में अदालत को बताया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सरकार उच्चतम न्यायालय गई है। अदालत ने सरकार को आदेश का अनुपालन करने के लिए समय प्रदान करते हुए मामले की अगले अगली सुनवाई 8 जनवरी 2028 निर्धारित की है। अदालत ने कहा कि अगर न्यायालय…
News Lahar Repoter शॉर्ट सर्किट से छत के नीचे लगी वायरिंग में भड़की आग, धुएं के गुबार के कारण कई घंटे बंद रहा प्लेटफॉर्म का परिचालन जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का घना गुबार उठते देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियातन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी और कुछ घंटों तक परिचालन बंद रखा। मिली जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-1 की…
News Lahar Reporter रामगढ़ पुलिस की छापेमारी में कई युवक हिरासत में, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 45 लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने जमशेदपुर। शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की जानकारी सामने आई है। बिरसानगर के जोन नंबर-02, रोड नंबर-01 स्थित ओमनगर में रामगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर कई युवकों को पकड़ा है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन बरामद किए जाने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार, बारीडीह निवासी के. राम के मकान में…
News Lahar Reporter जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एवं आवेदन प्रस्तुत कर उनके समाधान की मांग की। जनशिकायत निवारण दिवस में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जर्जर पुलिया की मरम्मत, भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं सीमांकन, संपत्ति पर अवैध कब्जा, आर्म्स लाइसेंस, पटाखा लाइसेंस निर्गत करने, नक्सली हिंसा में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को नौकरी उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने…
News Lahar Repoter नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए जाने की आशंका मनोहरपुर, 30 अक्टूबर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदा गांव के समीप जंगली रास्ते में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान दो जिंदा आईईडी बरामद किए। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की मदद से दोनों विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। समय रहते आईईडी की बरामदगी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित बहदा गांव के समीप जंगली रास्ते के…
