NEWS LAHAR REPORTER
चांडिल। कपाली ओपी पुलिस ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान डैमडूब्बी स्थित अंसार नगर निवासी शमसुद्दीन अंसारी के पुत्र मोहम्मद अमरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
इसी क्रम में पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी अभियान जारी है।

