News Lahar Repoter
जमशेदपुर। महिलाओं द्वारा संचालित संस्था बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को साकची बंगाल क्लब में दो दिवसीय श्रीजनी कार्निवल का शुभारंभ हुआ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष, संस्था बंग बंधु के अध्यक्ष अपर्णा गुहा व बंगाल क्लब के महासचिव सौम्य सेन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पहले दिन आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में जमशेदपुर के 150 बच्चों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्निवल में शहर की 15 महिलाओं ने विभिन्न स्टॉल लगाकर आकर्षक परिधान, आभूषण और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। चित्रांकन प्रतियोगिता के निर्णायक राजू मुखर्जी रहे। शनिवार संध्या में जमशेदपुर के स्थानीय कलाकार सोमा बिस्वास, सर्वजया बनर्जी, सांप दासगुप्ता, कृष्णा पाल, मौसमी दासगुप्ता ने संगीत प्रस्तुत किया। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार संध्या में कोलकाता के मशहूर प्लेबैक सिंगर सौगत नंदी संगीत प्रस्तुत करेंगे। मौके पर बनश्री सरकार, शिल्पी सिंह, मौसमी दासगुप्ता, समेत कई लोग मौजूद रहे।
