NEWS LAHAR REPORTER
छठ महापर्व की पावन परंपरा और मगही लोकसंस्कृति को समर्पित एक सुंदर छठ गीत के माध्यम से गया घराने के प्रख्यात ध्रुपद गायक पंडित शैलेन्द्र कुमार पाठक ने अपनी स्वरचित एवं संगीतमय प्रस्तुति से लोकआस्था को अभिव्यक्त किया है।
उन्होंने अपनी स्वरचित मगही छठ गीत के माध्यम से भगवान सूर्य एवं छठी मैया के प्रति श्रद्धा और भक्ति को सुरों में पिरोया है। इस गीत में मगही भाषा की मधुरता के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत की गरिमा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।इस संगीतमय प्रस्तुति में मृणाल पाठक एवं सूर्या लक्ष्मण पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह प्रयास न केवल छठ महापर्व की सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाता है, बल्कि मगही भाषा, लोकसंगीत और गया घराने की ध्रुपद परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी एक सराहनीय पहल है।इस अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से कलाकारों ने लोकआस्था और शास्त्रीय संगीत के बीच एक सुंदर सेतु स्थापित करने का प्रयास किया है।

