News Lahar Repoter
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दुर्गापूजा के दौरान जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में हत्या, डकैती और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देकर कारोबारियों में दहशत फैलाने तथा रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। इसके लिए बिहार से शूटर बुलाने की भी तैयारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड सिक्सर, एक देशी पिस्टल, 25 जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
