News Lahar Repoter
जमशेदपुर : लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A के रीजन-1 अंतर्गत लायंस क्लब जमशेदपुर सेंचेनरी का पदस्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब के दरबार हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत पद एवं दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम में इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में पीडीजी लायन आनंद चौधरी, इंडक्शन ऑफिसर के रूप में पीडीजी लायन कंचन सिंह तथा इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन के रूप में पीडीजी लायन विवेक चौधरी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी उपस्थिति में नए पदाधिकारियों ने क्लब की जिम्मेदारियां संभालीं।
क्लब के अध्यक्ष लायन पवन कुमार शॉव और सचिव लायन चंचल भाटिया ने समारोह में शामिल सभी लायंस सदस्यों, अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की सामाजिक सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समारोह के बाद उपस्थित सदस्यों और अतिथियों के लिए भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्द, सेवा भावना और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बना।
