NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: बोल बम सेवा समिति, टाटानगर के तत्वावधान में समिति के सभी श्रद्धालु सदस्य दिनांक 03 अगस्त 2026, सोमवार को दोपहर 1:55 बजे टाटा–गोड्डा एक्सप्रेस से टाटानगर रेलवे स्टेशन से सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरने के पश्चात सभी श्रद्धालु लगभग 120 किलोमीटर की कठिन एवं पावन कांवड़ यात्रा प्रारंभ करेंगे। यह यात्रा श्रद्धा, आस्था, सेवा एवं समर्पण का अद्भुत संगम होगी।
जलार्पण का कार्यक्रम
07 अगस्त 2026, प्रातःकाल बाबा श्री बैद्यनाथ धाम, देवघर में पवित्र गंगाजल से जलार्पण एवं दर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात उसी दिन बाबा बासुकिनाथ धाम में भी जलार्पण एवं दर्शन कर सभी श्रद्धालु अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। यात्रा पूर्ण कर 8 अगस्त को टाटानगर (जमशेदपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
यात्रा का मुख्य मार्ग एवं प्रमुख पड़ाव:
सुल्तानगंज → कामरई → असरगंज → तारापुर → रामपुर → कुमारसार → चंदन नगर → जिलबिया मोड़ → सुइया → अबरखिया → कटोरिया → लक्ष्मण झूला → इनरवारण → भूलभुलैया → घोरियारी → कलकटिया धर्मशाला → भूतबंगला → दर्शनीय → बाबा श्री बैद्यनाथ मंदिर (देवघर)
इस पावन यात्रा में मुख्य रूप से सम्मिलित श्रद्धालु:
धर्मेंद्र कुमार, दुर्गा प्रसाद दुबे, अजय सिंह, श्याम रूप राम, शंकर बम, दुमराज बम, साहू बम, विनोद कुमार शर्मा बम, रोहित कुमार दुबे बम एवं अन्य श्रद्धालु साथीगण।
बोल बम सेवा समिति, टाटानगर सभी शिवभक्तों एवं नगरवासियों से इस पावन यात्रा की सफलता, मंगलमय एवं सुरक्षित संपन्न होने हेतु भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करने का आग्रह करती है।
॥ हर हर महादेव ॥
॥ बोल बम ॥
॥ जय बाबा बैद्यनाथ ॥
संपर्क सूत्र:
धर्मेंद्र कुमार
संरक्षक, बोल बम सेवा समिति, टाटानगर
मो.: 9431755752

