NEWS LAHAR REPORTER
पटमदा: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र स्थित कमलपुर थाना पुलिस ने आठ वर्ष पुराने रुपये के लेनदेन से जुड़े मामले में एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान काटिन बाजार (बांध मौजा) निवासी श्रवण कुमार अग्रवाल उर्फ कालू अग्रवाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रुपये के लेनदेन को लेकर उनके खिलाफ वर्ष 2018 में न्यायालय में मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए रविवार को श्रवण कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कांड संख्या सी-13134/18 में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशानुसार जारी रहेगी।

