NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : चुना भट्टा मैदान बचाने एंव अवैध जमाबंदी को रद्द करने की मांग को लेकर पांच दिन से अनशन पर बैठे भाजपा नेता सह मैदान बचाओ संघर्ष समिति के सचिव विशु महतो और बस्ती वासियों का अनशन शनिवार को खत्म हुआ। अनशनकारियों की बिगड़ती तबीयत को देख झारखंड आंदोलनकारी अनादि आचार्य, मीलू सरदार ने अनशनकारियों का नेतृत्व कर रहे विशु महतो और राजेश गोप को जूस पिलाकर अनशन को खत्म करवाया।विशु महतो ने कहा की ये सरकार भुमाफियाओ की सरकार है इनके संरक्षण में पुरे झारखंड में जल जंगल जमीन की लुट मची हुई है, सरकार के बड़े बड़े अधिकारी भुमाफियाओ से मिले हुये हैं।इस सरकार को अनशनकारियों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। मैदान बचाने की ये लडाई संवैधानिक स्तर पर जारी रहेगा ,जमीन का भौतिक जांच और अवैध जमाबंदी रद्द करा के ही छोड़ेंगे,चाहे इसके लिए न्यायालय के शरण में ही क्यों ना जाना पड़े।जो भी दोषी पदाधिकारी की मिली भगत से अनावाद बिहार सरकार की जमीन का खतियान बनाया गया है,वैसे पदाधिकारियों को जेल जाना होगा।मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, अधिवक्ता सुमित गोराई,शिवनाथ लोहरा, कालीचरण लोहरा,बिष्णु लोहरा, सुनील लोहरा,कल्याणी देवी, यमुना लोहरा,सुनील साव,छबि महतो, चिन्मय महतो, रिकुं महतो,महेश्वर लोहरा,अनिल महतो,लाली देवी,करमी भगत,एंव चुना भट्टा बस्तीवासी मौजूद थे।

