News Lahar Reporter
खिलाड़ियों, डॉक्टरों और सेल कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, स्कूली बच्चे निकालेंगे मार्च
गुवा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस को लेकर गुवा क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 15 नवंबर को इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और भगवान बिरसा मुंडा कमेटी के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर दिउरी सुशील पूर्ति द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेल के सीजीएम कब कुमार उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य भाग-1 देवकी कुमारी, मुखिया चांदमुनी लागुरी एवं मुखिया पद्मिनी लागुरी शामिल होंगी।

