NEWS LAHAR REPORTER
मनोहरपुर/चिड़िया, 4 अक्टूबर। मनोहरपुर प्रखंड के चिड़िया पंचायत अंतर्गत बिनुवां गांव में ग्राम रक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की कोषाध्यक्ष पार्वती मुंडा लुहुरा ने की। बैठक में ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान बिनुवां गांव के नवनिर्वाचित ग्रामीण मुंडा सुखराम चेरोवा एवं डाकुवा मोगोन पूर्ति का समिति की ओर से पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गांव के विकास और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
गांव के विकास कार्यों पर बनी सहमति
बैठक में बिनुवां गांव में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न योजनाओं के लिए पहल करने पर सहमति जताई।
बैठक में पीसीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जलमीनार की मरम्मत, कूड़ादान की व्यवस्था, बकरी शेड, सूअर शेड, शव घाट, सामुदायिक शौचालय, यात्री शेड, मुर्गी शेड, मिनी आंगनवाड़ी केंद्र, फुटबॉल मैदान, जमीन समतलीकरण, चेकडैम एवं स्नान घाट समेत अन्य जरूरी विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
ग्रामीणों ने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर आने से गांव में सड़क, स्वच्छता, पेयजल, खेल, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। बैठक में विकास कार्यों को लेकर संबंधित स्तर पर पहल करने और योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही गई।
ये रहे मौजूद
बैठक में

