NEWS LAHAR REPORTER
चाईबासा। आगामी 7 अक्टूबर को चाईबासा में आयोजित होने वाले सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्ष बामिया लागुरी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपनी तैयारियां साझा कीं। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
बैठक में मधु कोड़ा का आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री धीरज सिंह, जीतू गुप्ता, मंडल प्रभारी रविदास, संतोष पान, सुशीला नायक, विनीत कुमार गोप, घनश्याम कोड़ा, बीरबल हेस्सा, मिल्क नायक, बसंत गोप, बुना महापात्रा, मंगल सिंह और संजीत गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

