NEWS LAHAR REPORTER
पुंदाग (रांची)20/7/2026
रांची में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।20 जुलाई को उक्त चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने SIR–2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र जमा करने की अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 1.13 करोड़ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तथा 47.41 लाख मतदाताओं की मैपिंग अभी शेष है, जिससे विशेषकर शहरी क्षेत्रों में पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है ।इसके अतिरिक्त, 15 अगस्त को आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठक में ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया, ताकि मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके। कांग्रेस पार्टी के मंत्रीगण एवं विधायकगण के साथ विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु खासतौर से दल बल के साथ उपस्थित थे।

