NEWS LAHAR REPORTER
एसपी के निर्देश पर NDPS मामलों के फरार आरोपियों के खिलाफ सघन छापेमारी, दोनों भेजे गए न्यायिक हिरासत में
सरायकेला-खरसावां। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में NDPS मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। बीती रात से जारी सघन छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ अली, पिता- स्वर्गीय मोहम्मद जमाल तथा शहनाज परवीन उर्फ बड़ा प्राचीन, पति- शाहरुख अंसारी, दोनों निवासी एच रोड, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से NDPS से संबंधित मामलों में फरार चल रहे थे और लगातार अपना ठिकाना बदलकर छिप रहे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों पूर्व में एक कुख्यात ड्रग्स पेडलर के संपर्क में रहकर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में ड्रग्स के आदान-प्रदान में शामिल रहे हैं।
एसपी के आदेश के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इसी अभियान के दौरान दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा NDPS मामलों में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

