NEWS LAHAR REPORTER
यूसील के वाहनों का आवागमन ठप करने का ऐलान, एईसी अध्यक्ष के जादूगोड़ा दौरे से पहले बढ़ी हलचल; शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक
जादूगोड़ा। परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार महंती के आगामी 4 अक्टूबर को जादूगोड़ा दौरे को लेकर यूसील प्रबंधन तैयारियों में जुटा है। जादूगोड़ा से लेकर नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट तक साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी बीच हितकु पंचायत के विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने अपनी मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ, हितकु पंचायत के अध्यक्ष अशोक दास और सचिव अमित दास ने घोषणा की है कि मांगों के समर्थन में 4 अक्टूबर को यूसील के वाहनों का आवागमन ठप किया जाएगा।
आंदोलन की रणनीति को लेकर हितकु पंचायत के विस्थापित ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार शाम हितकु बजरंगबली चौक पर बुलाई गई है। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
22 सितंबर को प्रबंधन ने मांगी थी 10 दिन की मोहलत
संघ के अध्यक्ष अशोक दास और सचिव अमित दास ने बताया कि विस्थापितों की मांगों को लेकर 22 सितंबर को यूसील प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी। उस दौरान प्रबंधन ने मांगों के समाधान के लिए 10 दिनों का समय मांगा था।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हो सका। इससे नाराज विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ ने अब 4 अक्टूबर को यूसील के वाहनों का आवागमन रोकने की चेतावनी दी है।
एईसी अध्यक्ष के दौरे से पहले आंदोलन की घोषणा
एक ओर यूसील प्रबंधन परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर विस्थापितों की ओर से आंदोलन की घोषणा किए जाने से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में ग्रामीण आंदोलन को लेकर अंतिम रणनीति तय करेंगे।
संघ के पदाधिका

