NEWS LAHAR REPORTER
रांची। झारखंड सरकार की बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। विभाग ने बैठक स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है।
बैठक बुधवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रस्तावित थी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना थी। संभावित विषयों में MMDR एक्ट से जुड़े मुद्दे पर विधानसभा के विशेष सत्र की तारीख तय करना तथा JPSC के अध्यक्ष और सदस्यों के मनोनयन जैसे मामले शामिल बताए जा रहे थे। हालांकि, बैठक स्थगित होने के बाद इन प्रस्तावों पर अब अगली बैठक में निर्णय होने की संभावना है।
फिलहाल सरकार की ओर से अगली कैबिनेट बैठक की नई तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।
