NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को दिवंगत रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज और पार्टी परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अंतिम दर्शन के दौरान अन्य विधायक और पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

