जमशेदपुर : साकची में जिला संपर्क कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएमएम ने तीनों नगर निकायों के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों का आधिकारिक एलान कर दिया है। पत्रकार वार्ता का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जमशेदपुर महानगर संयोजक मंडली के सदस्य प्रमोद लाल ने किया।
इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी, जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू, सागेन पूर्ति, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, बबन राय, मानगो नगर समिति अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू, खुद्दू उरांव, रजनी दास, प्रीतम हेंब्रम, डी. राकेश राव और प्रकाश चंद्र झा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जेबा कादरी के बयान पर झामुमो की प्रतिक्रिया
हाल के दिनों में AIAMI समर्थित मानगो मेयर प्रत्याशी जेबा कादरी द्वारा झामुमो पर धोखा देने का आरोप लगाए जाने के संदर्भ में प्रमोद लाल ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उन्होंने दूसरी पार्टी ज्वॉइन कर ली। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूरी पारदर्शिता के साथ निर्णय लिया है और संगठन के हित में उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
घोषित प्रत्याशियों की सूची
झामुमो ने तीनों नगर निकायों के लिए निम्नलिखित समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है—
1. मानगो नगर निगम – लखी सिंह
2. जुगसलाई नगरपालिका – डॉली मल्लिक
3. चाकुलिया नगर पंचायत – सोमवारी सोरेन
पार्टी नेताओं ने दावा किया कि सभी प्रत्याशी संगठन की नीतियों और स्थानीय विकास के एजेंडे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

