NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में टाटा स्टील के एक आवासीय क्वार्टर पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने टाटा स्टील के क्वार्टर पर करीब ढाई वर्षों से कब्जा कर रखा था। कंपनी की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जवान ने क्वार्टर खाली नहीं किया।
शुक्रवार को टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए क्वार्टर को खाली कराया। इस दौरान पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी गहमागहमी का माहौल रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में क्वार्टर को कब्जामुक्त कराया गया। टाटा स्टील की ओर से कहा गया कि कंपनी की संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

