NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे कपाली थाना क्षेत्र के डौमडूबी में बीती रात 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान 22 वर्षीय शादाब हुसैन के रूप में हुई है. उनकी मां ने बताया कि बीती रात शादाब हुसैन की पंखा से लटककर आत्महत्या की, जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मां के अनुसार चार महीना पहले उसने प्रेम विवाह किया था. अक्सर उसका शादाब के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था. गुरुवार को भी गांजा पीकर आने को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ। मां का आरोप है कि इस बात को लेकर बहनोई ने उसकी पिटाई की थी, जिससे आहत होकर उसने बीती रात आत्महत्या कर ली।

