जमशेदपुर: मानगो नगर निगम क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव के दौरान अब मतदान की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। शुरुआती सुस्ती के बाद जैसे-जैसे समय बढ़ा, वैसे-वैसे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ। कई बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और मतदाताओं में उत्साह साफ झलकता रहा।
प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मानगो नगर निगम इलाके में अब तक 19.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी वोटिंग की गति तेज रही और यहां 24.02 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान को लेकर सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। यहां अब तक 33.8 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं, जो जिले में सर्वाधिक है।
जिला प्रशासन और चुनाव कर्मियों के अनुसार दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

