NEWS LAHAR REPORTER
रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां की स्मृति में पारंपरिक संस्कार रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार दातून, पानी और भोजन अर्पित किया।
स्थानीय परंपरा के अनुसार, दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में यह रस्म सुबह और शाम निभाई जाती है। मुख्यमंत्री ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पारंपरिक विधि-विधान और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए यह पारिवारिक संस्कार संपन्न किया।

