जमशेदपुर : नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में महापौर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। जांच प्रक्रिया के दौरान कई उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाए जाने पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में महापौर पद के 3 तथा जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के 1 उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।
मानगो नगर निगम – महापौर पद
महापौर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया। इनमें सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुंडी, इंदिरा सुंडी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह और सोनामुनी सोरेन शामिल हैं।
वहीं शबाना बानो, काकोली महतो और अनिता देवी के नामांकन त्रुटि के कारण निरस्त हुए।
जुगसलाई नगर परिषद – अध्यक्ष पद
यहां अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए, जिनमें जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर और रिंकु सिंह शामिल हैं।
आरती चौधरी का नामांकन खारिज कर दिया गया।
चाकुलिया नगर पंचायत – अध्यक्ष पद
संध्या रानी सरदार, चंदना मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू – सभी चारों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।
वार्ड स्तर की स्थिति
* मानगो नगर निगम (1–36 वार्ड): 281 में से 6 अयोग्य, 275 वैध
* जुगसलाई नगर परिषद (1–22 वार्ड): 97 में से 5 अयोग्य, 92 वैध
* चाकुलिया नगर पंचायत (1–12 वार्ड): 42 में से 3 अयोग्य, 39 वैध
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।
नगरपालिका चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और नाम वापसी के बाद अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।

