NEWS LAHAR REPORTER
Palamu : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड के नावाडीह गांव में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जामताड़ा सदर अस्पताल से उसका शव मंगलवार करीब 12 बजे गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद गांव के बाहर स्थित कररबार नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में सुजीत सिन्हा की मां, भाई-बहनों तथा पुलिस हिरासत में उसकी पत्नी रिया सिन्हा के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम संस्कार को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस सतर्क है। गौरतलब है कि रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।वहीं, सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी ने इस घटना को फर्जी मुठभेड़ बताते हुए पुलिस पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा जारी है।

