NEWS LAHAR REPORTER
पोटका। भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति, जादुगोड़ा की ओर से राखा माइंस स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा गया। समिति के केंद्रीय महासचिव सीताराम हांसदा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात कर यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया।
मांग पत्र में कहा गया है कि कोरोना काल से पहले रांची-हावड़ा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और शालीमार एक्सप्रेस का राखा माइंस स्टेशन पर ठहराव होता था। कोरोना काल के बाद इन ट्रेनों का यहां ठहराव बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने दोनों ट्रेनों का राखा माइंस स्टेशन पर पुनः ठहराव शुरू करने की मांग की। स्टेशन प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि मांग जायज है और इस संबंध में मांग पत्र को उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र टुडू, केंद्रीय सचिव बसंत टोपनो, मातुराम सोरेन, सिमाल हांसदा, नुनाराम हांसदा, सुशील हेंब्रम, सुनाराम हांसदा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

