NEWS LAHAR REPORTER
साहिबगंज : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा में सेंध लगाने और साजिश रचने के मामले में एक बड़ा मामला सामने आया है। बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स ने झारखंड पुलिस की मदद से साहिबगंज के बरहरवा (ग्वालखोर) में छापा मारकर 21 साल की कॉलेज छात्रा अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है।
इस केस की परतें खुलते ही कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
मामले में पहले पकड़ा गया मुख्य आरोपी हमीम मंडल, पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों के सीधे संपर्क में था। वह व्हाट्सएप के जरिए शुभेंदु अधिकारी की पल-पल की मूवमेंट की खबर आतंकियों तक पहुंचा रहा था।
4 साल से थी संपर्क में
पकड़ी गई छात्रा अर्पिता पिछले 4 सालों से हमीम के संपर्क में थी। दोनों की इस दौरान 4 बार मुलाकात भी हो चुकी थी।
हनीट्रैप की आशंका
जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि अर्पिता का इस्तेमाल लोगों को फंसाने (हनीट्रैप) और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।
बंगाल STF अर्पिता को हिरासत में लेकर बर्धमान ले गई है। अब पुलिस अर्पिता और मुख्य आरोपी हमीम मंडल को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी, ताकि इस पूरे टेरर नेटवर्क और हनीट्रैप के खेल का पर्दाफाश किया जा सके।

