NEWS LAHAR REPORTER
देशभर में महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। Amul ने पूरे भारत में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी। इसका असर झारखंड समेत देश के सभी राज्यों में देखने को मिलेगा।
कंपनी ने बताया कि पशु आहार, पैकेजिंग और अन्य इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी वजह से दूध की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ताकि डेयरी किसानों और दूध उत्पादन पर आर्थिक दबाव कम किया जा सके।
अमूल का कहना है कि पिछले कुछ समय में चारे की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके अलावा परिवहन और पैकेजिंग लागत भी बढ़ी है। ऐसे में दूध उत्पादकों को उचित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था।
नई दरें लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। रोजाना दूध का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को अब हर महीने अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। झारखंड के शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी अमूल दूध की नई कीमतें बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी।
अमूल गोल्ड (Full Cream) अब ₹35 (500ml) और ₹69 प्रति लीटर में मिलेगा.
अमूल ताज़ा (Toned): ₹30 (500ml) और ₹57 प्रति लीटर में मिलेगा.
अमूल गाय का दूध (Cow Milk) ₹31 (500ml) में मिलेगा.
अमूल भैंस का दूध (Buffalo Milk) ₹38 में मिलेगा और 1 लीटर 75 रुपये में मिलेगा.

