जमशेदपुर/रांची:
भाजपा प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के सहकारिता प्रकोष्ठ की सह-संयोजक डॉ. रानी ठाकुर ने दिल्ली में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के क्रम में डॉ. रानी ठाकुर ने राज्य के किसानों को कृषि संसाधन, उचित समर्थन मूल्य, सिंचाई व्यवस्था और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसान कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनके समाधान के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वित प्रयास जरूरी हैं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के हित में लाई गई VGRamG योजना पर भी चर्चा की गई। डॉ. ठाकुर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य के अधिक से अधिक किसानों तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर ने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रतिबद्ध है तथा झारखंड के किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
यह मुलाकात किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

