News Lahar Reporter
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को करारी शिकस्त देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली।
शनिवार सुबह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर एन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शुभेंदु के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल एवं अशोक कीर्तनिया ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। खबर लिखे जाने तक शपथ ग्रहण समारोह जारी था।

