गुवा
उच्च स्तरीय रेगोल्डा और कमाय के बीच बन रही पूल का निरिक्षण ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में की गई।
वर्तमान में पूल निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है ।निर्माणाधीन पूल की लम्बाई 309.80 मीटर है।कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान के द्वारा संवेदक को कार्य में और भी तेजी लाने का आदेश दिया गया । ताकि पूल निर्माण का कार्य समय पूरा कर लिया जा सके ।जिससे ग्रामीणी की नदी हो पार करने में काफी आसानी होगा ।यह पूल समय पर पूर्ण हो जाने के उपरांत दर्जनों गाँव आपस में जुड़ जाएगा ।

जैसे रोबोकेरा, हेसाबेड़ा, कांड़ी बोरोतीका,रेगील्हा, ओसांगी, पटुंगा, कमाय, गिलीउली सेरेगदा और गुड्डी सब ग्रामीण सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकते है। एक वह प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अति महत्वपूर्ण है । निरीक्षण के क्रम उक्त स्थल पर मौजूदगी में सहायक अमर रविदास,सहायक बलराम पासवान, कनीय अभियंता अब्दूल अनिस,संवेदक राम प्रवेश के साथ ग्रामीणों मेआशिष गंटेंट,दिलीप जैनसी लाल देव व अन्य कई उपस्थित दिखाई दिए ।
